पिठोरिया दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अनिल केसरी

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। दुर्गा पूजा समिति पिठोरिया का गठन कि‍या गया है। नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार केसरी, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार महतो, महामंत्री शंकर महतो, कोषाध्यक्ष प्रमोद केसरी, प्रदीप केसरी, अमर ठाकुर व आलोक ठाकुर, मुख्य पुरोहित अखिलेश्वर पाठक होंगे। इसके अलावे 12 उपाध्यक्ष और 15 सचिव के पद पर चुने गए हैं।

नवनिर्वाचित समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ होगा। उसी दिन से रामचरितमानस का पाठ और प्रवचन का विशेष कार्यक्रम शुरू होगा। 8 अक्टूबर को बेलवरण पूजा, 9 को सप्तमी पूजा, 10 को अष्टमी पूजा, 11 को नवमी पूजा और 12 को विजयादशमी मनाया जाएगा। पूजा समिति की ओर से मंदिर परिसर पर सप्तमी से दशमी तक मेले का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj