पदयात्रा के माध्‍यम से लोगों को हेमंत सरकार की विफलताएं बता रही आजसू पार्टी

झारखंड राजनीति
Spread the love

संजय यादव

देवघर। आजसू पार्टी सोनारायठाढ़ी प्रखंड कमेटी ने जिले के सोनारायठाढ़ी प्रखंड की कुसुमथर पंचायत, जरका-1 पंचायत, दोंडिया पंचायत, जरका-2 पंचायत में ‘जन जागरण पदयात्रा’ कार्यक्रम किया। प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व और जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य की उपस्थिति में पदयात्रा की गई। इस क्रम में सदस्‍यों ने कुसुमथर पंचायत के सीतमगढ़, बसबूटीया, पीपरजोड़ा, बांधडीह गांव का पैदल दौरा किया गया। जनता को 5 साल पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के किए वादों को याद दिलाया।

आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने कहा कि आज राज्य में हर कोई पूछता है और जानना चाहता है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा व कांग्रेस ने 2019 विधानसभा चुनाव के पूर्व में जो वादे जनता से किए थे, उनका क्या हुआ? ठीक 4.5 साल बाद राज्य की जनता ठगी महसूस कर रही है। युवाओं में आक्रोश है। किसानों में क्रोध है। महिलाएं मर्माहत है। गरीब हताश हैं। राज्य की आम जनता के मन में प्रतिशोध की आग सुलग रही है।

जिला अध्‍यक्ष ने कहा कि इन पांच सालों में सोनारायठाढ़ी प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र की विकास की गति बहुत धीरे चल रही है। ग्रामीण जनता मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। कितनों को आज तक आवास नहीं मिला है। कितनों को राशन कार्ड नहीं मिल रहा है। कितनों के घरों में साफ पानी की व्यवस्था नहीं है। कितने गांव में आवागमन के लिए रास्ता ही नहीं बना है।

श्री लक्ष्‍य ने कहा कि आजसू पार्टी के सरकार में आते ही मुख्य रूप से महिलाओं की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं लाई जाएंगी। युवाओं को निश्चित रोजगार दिया जाएगा, ताकि पलायन कम होगा। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो की ही देन है, जो राज्‍य में महिलाओं को 50% आरक्षण राजनीतिक संस्थानों में दिया जा रहा है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रहते हुए सुदेश महतो ने ही एक ग्राम सभा में भी 50% महिला की मौजूदगी अनिवार्य किया। ऐसा नियम सुदेश महतो के द्वारा ही अपने कार्यकाल में बनाया गया था।

सोनारायठाढ़ी प्रखंड की सभी मुख्य सड़क सुदेश कुमार महतो के सौजन्य से ही उनके पथ निर्माण मंत्री रहते हुए बनी। जन जागरण पदयात्रा के माध्यम से हम लोग ग्रामीण जनता के घर-घर तक जाकर सरकार की विफलताओं को गिराने का काम कर रहे हैं। आजसू पार्टी के कार्यकाल में गांव का कितना विकास हुआ, इससे जनता को बताने का काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला सचिव रविकांत झा, अनुसूचित जाति महासभा जिला अध्यक्ष आनंद तुरी, अनुसूचित जनजाति महासभा जिला महासचिव परमेश्वर कोल, विकास ठाकुर, आशीष यादव, संजय यादव, केलु पुजहर, विनोद यादव, पप्पू कुमार, महेंद्र यादव, पिक्रो पुजहर, सुरेंद्र यादव, बुधन पुजहर, गणेश यादव इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *