सलमान खान के बाद अब पिता सलीम खान को मिली धमकी, मचा हड़कंप

अपराध मुंबई
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के बाद अब उनके पिता सलीम खान को धमकी मिली है। बुर्के में आई एक महिला ने सलीम खान को धमकी दी।

लॉरेंस विश्नोई के नाम पर धमकी दी गई। बताया जाता है कि महिला स्कूटी से आई थी। महिला के साथ स्कूटी पर एक और व्यक्ति बैठा था। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

सूचना पर पहुंची मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में गिरफ्तारी की भी सूचना है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।