रांची विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में 30 का चयन

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर का आयोजन आरयू के दीक्षांत मंडप में 10 सितंबर को किया गया। उक्त शिविर में आरयू के एनएसएस के 30 स्वयंसेवक (15 महिला एवं 15 पुरुष) का चयन हुआ। ये झारखंड राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर में शामिल होंगे, जो पटना के अरबी फारसी विश्वविद्यालय में 15 सितंबर को होगा।

विश्वविद्यालय स्तरीय चयन शिविर में आरयू के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, एनसीसी के डॉ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, डॉ गणेश चंद्र बास्के, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, झारखंड के उप निदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह एवं एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार निर्णायक समूह में शामिल रहे।

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने आरयू से चयनित 30 एनएसएस के स्वयंसेवकों को बधाई दी। कहा कि राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूरे विश्वविद्यालय परिवार का नाम रौशन करना है।

चयनित एनएसएस के स्वयंसेवक

  • अन्वेषा दास, रांची महिला कॉलेज, रांची
  • सूरज मनी उरांव, मारवाड़ी कॉलेज, रांची
  • तनिष्क मिश्रा, रांची महिला कॉलेज, रांची
  • सुदीप्ता दास, आर.टी.सी बीएड कॉलेज, रांची
  • ऋचा, संत जेवियर कॉलेज, रांची
  • खुशी कुमारी, संत जोसेफ कॉलेज, तोरपा
  • तनु प्रवीण, यू.के.एस कॉलेज, डकरा
  • करीना बेबी कुमारी, परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर, गुमला
  • श्रुतिका कुमारी, संत जोसेफ कॉलेज, तोरपा
  • सोनम कुमारी, रांची महिला कॉलेज, रांची
  • अंशिका सिंह, संत जेवियर कॉलेज, रांची
  • नेहा तिर्की, रांची महिला कॉलेज, रांची
  • अनु कुमारी, रांची महिला कॉलेज, रांची
  • निकिता कंडुलना, शाश्वत इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, रांची
  • चंद्रशेखर प्रसाद यादव, मारवाड़ी कॉलेज, रांची
  • सुशांत साहू, जे.एन. कालेज धुर्वा, रांची
  • मोहम्मद अदनान सामी, गोस्सनर कॉलेज, रांची
  • प्रभात कुमार प्रमाणिक, पी.पी.के. कालेज, बुंडू
  • बॉबी कुमार, डोरंडा कॉलेज, रांची
  • अंकित कुमार, यूनिवर्सिटी भूगर्भशास्त्र विभाग, रांची विश्वविद्यालय
  • नमन बा, शाश्वत इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, रांची
  • अमित पांडे, मारवाड़ी कॉलेज, रांची
  • रिकेष कुमार भारद्वाज, पत्रिकारिता एवं जनसंचार विभाग, रांची विश्वविद्यालय
  • अमित कुमार यादव, भौतिकी विभाग, रांची विश्वविद्यालय
  • साई श्वेमन, संत जेवियर कॉलेज, रांची
  • रौशन कुमार, डोरंडा कॉलेज, रांची
  • विवेक विश्वकर्मा, यू.के.एस. कॉलेज, डकरा
  • आकाश मुंडा, गोस्सनर कॉलेज, रांची
  • मोहम्मद अजहर आलम, मारवाड़ी कॉलेज, रांची

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj