- अभिभावक से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील : प्रभारी प्रधानाध्यापक
देवघर। जिले के सारठ प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, लगवां संकुल लगवां में सत्र 2024-25 के वर्ग प्रथम से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी वितरण गुरुवार को किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को निःशुल्क कॉपी उपलब्ध कराई गई है।
वर्ग एक से आठवीं कक्षा तक कुल 161 नामांकित छात्र -छात्राओं को कॉपी वितरण किया गया। कॉपी मिलने बच्चे बहुत खुश दिखे। मौके पर मौजूद प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार दास ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा बच्चों को कॉपी, पुस्तक, स्कूल किट, साईकिल, छात्रवृत्ति, एमडीएम सहित कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय में अन्य तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में अभिभावकों का दायित्व है कि बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने का काम करें।
मौके पर सहायक अध्यापक सनोज कुमार सिंह, संजय कुमार मंडल, संजय कुमार मिश्रा, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj