सीसीएल में सतर्कता जागरुकता अभियान शुरू, सीवीओ ने दिलाई शपथ

झारखंड
Spread the love

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में सतर्कता जागरुकता अभियान की शुरुआत 16 अगस्‍त को की गई। यह अभियान 15 नवंबर, 2024 तक यानी तीन महीने चलेगा। इस अभियान के तहत सीवीओ पंकज कुमार की अध्यक्षता में सतर्कता विभाग के अधिकारियों को जागरूक करने के लिए बैठक हुई।

बैठक में क्षमता निर्माण कार्यक्रम; प्रणाली सुधार उपायों की पहचान और कार्यान्वयन, परिपत्रों/दिशानिर्देशों/मैनुअल का अद्यतनीकरण, 30 जून, 2024 से पहले प्राप्त शिकायतों का निपटान एवं गतिशील डिजिटल उपस्थिति इत्यादि  विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी।

ज्ञात हो कि आज इसी विषय पर कोल इंडिया के सीवीओ ने भी सभी अनुषंगी कंपनी के सीवीओ के साथ चर्चा की। अभियान को कामयाब बनाने के लिए सुझाव दिए।

यह अभियान सतर्कता जागरुकता सप्ताह’ 2024 की शुरुआत है, जो ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ थीम पर 28 अक्‍टूबर से 3 नवंबर, 2024 तक  पूरे सीसीएल में मनाया जायेगा।  

मौके पर सीसीएल सीवीओ पंकज कुमार ने सतर्कता विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj