
रांची। रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रीझू नायक दुर्घटना में घायल हो गए। अनगड़ा प्रखंड के सालहन निवासी डॉ नायक अपराह्न करीब 4.30 बजे अपने घर वापस जा रहे थे। तभी ओरमांझी रोड़, बिकास के पास पीछे से आ रही तेज गति से कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका पाकर कार चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
डॉ नायक अपने स्कूटी के साथ घसीटाते हुए ट्रक के नीचे आ पहुंचे, परन्तु बाल बाल बचें। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर प्रखंड रेफरल अस्पताल भिजवाया। रेफरल अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि शिक्षक के घूटने में गहरी चोट लगी है। काफी खून बहने की वजह से डॉ नायक कमजोरी महसूस कर रहे हैं। चार टाके पड़े हैं। डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सख्त सलाह दी है। यह जानकारी टीआरएल संकाय के शिक्षक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj