- अध्यक्ष रंजीत टोप्पो और कार्यकारी अध्यक्ष सोहराई टोप्पो बने
रांची। पिठोरिया के सुतियाम्बे गढ़ ईंद मेला 16 सितंबर को होगा। इसकी तैयारी को लेकर ईंद मेला टांड में मेला समिति के संरक्षक पेपला उरांव की अध्यक्षता में 25 अगस्त को बैठक हुई। इसमें करमा परब और ईंद मेला के आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में बारह पड़हा, बाइस पड़हा व झीका पड़हा के लोग शामिल हुए।
मेला के आयोजन समिति का कार्यकाल पूर्ण हो जाने के कारण इसका पुनर्गठन किया गया। इसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, कार्यकारी अध्यक्ष सोहराई टोप्पो, उपाध्यक्ष फ्रांसिस लिंडा, तीर्थनाथ पहान, मतियस उरांव, बलराम मुंडा, दरीद्रनाथ पहान, अभिषेक मुंडा, राजेश तिर्की, भगत उरांव, महासचिव प्रो. भादी प्रकाश उरांव, सचिव सुरज टोप्पो, बलेश्वर उरांव, सुरेश मुंडा, लक्ष्मीकांत उरांव, सोमा उरांव, कोषाध्याक्ष योगेन्द्र उरांव, रामु उरांव, संरक्षक पेपला पहान, साधुलाल मुंडा, जिप सदस्य कमिश्नर मुंडा, लाखो उरांव, बाबूलाल महली, शिवशंकर मुंडा, एतवा उरांव, रतन पहान चुने गए।
अध्यक्ष रंजीत टोप्पो ने बताया कि 14 सितंबर को करमा परब, 15 को परना व 16 को एतिहासिक ईंद मेला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पिठोरिया मुखिया मुन्नी देवी, तरुण पहान, भवानी मुंडा, अशोक मुंडा, सीताराम मुंडा, मंगरु नायक, सुखना भोक्ता, बिगल उरांव, मधु साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj