रांची में सब इंस्‍पेक्‍टर अनुपम कच्‍छप की गोली मारकर हत्‍या

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक सब इंस्‍पेक्‍टर की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। उसका शव 3 अगस्‍त की सुबह मुख्‍यमंत्री के घर से महज कुछ दूरी पर स्थित कांके रिंगरोड से मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस बीच भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने सरकार को आड़े हाथो लिया।

मृत सब इंस्‍पेक्‍टर का नाम अनुपम कच्‍छप है। वह स्पेशल ब्रांच में तैनात थे। उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनका शव आज सुबह कांके रिंगरोड से बरामद किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस अधिकारी घटना स्‍थल पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी।

डीजीपी अनुराग गुप्ता रिम्स पहुंचकर मृतक दरोगा अनुपम कच्‍छप की हत्‍या के घटना की जानकारी ली। रांची एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। डीजीपी ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि रांची में रहना है तो अधिकारी अपनी कार्यशैली सुधारें।

सीपी सिंह ने कहा कि कल ही सुखदेवनगर थाना से 100 मीटर की दूरी पर अधिवक्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। झारखंड अब पूर्ण रूप से जंगल राज में परिवर्तित हो चुका है। अपराधियों में पुलिस का भय अब बिल्कुल समाप्त हो चुका है।

श्री सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘रांची सहित झारखंड की जनता से अपील है कि अगले तीन चार महीने आप अपनी सुरक्षा स्वयं करें। उसके बाद यह सरकार खुद अपने कर्मों से जायेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8