फिरायालाल पब्लिक स्कूल में छात्रों ने स्‍वतंत्रता दिवस मनाया

झारखंड
Spread the love

रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में कक्षा जॉयफूल जूनियर (नर्सरी) से कक्षा पांचवी तक के छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्कूल की निर्देशिका श्रीमती सुषमा मुंजाल, प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा, वरिष्ठ संकाय प्रभारी श्रीमती हनीत मुंजाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन से हुआ।

इसके बाद आदित्य रंजन कक्षा 3 के छात्र ने स्वागत भाषण दिया। कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों के द्वारा इंस्ट्रू मेंटल म्यूजिक पर मेरा मुल्क मेरा देश, तबले पर कायदा, वंदेमातरम पर एक देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा एक और दो के बच्चों द्वारा भगत सिंह की जीवनी पर एक म्यूजिकल स्किट प्रस्तुत किया गया।

कक्षा जॉयफूल जूनियर और स्मार्ट सीनियर्स के बच्चों द्वारा देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया। धन्यवाद कक्षा 3 का छात्र अर्श प्रसाद ने किया। कार्यक्रमों की समाप्ति स्कूल एंथमसे की गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj