पिठोरिया में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्‍वविद्यालय की ओर से पिठोरिया के बाढू केला बागान स्थित नव ज्योति भवन में श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर केंद्र की संचालिका बीके राजमती बहन ने बताया कि भगवान कृष्ण के जन्म को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है।

भगवान कृष्ण के भक्त इस दिन को बहुत भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। उन्हें देवत्व, प्रेम और धार्मिकता के प्रतीत के रूप में देखा जाता है। उनका जीवन और शिक्षाएं भक्तों को धर्म, कर्म और भक्ति के आधार पर जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है।

अमन ने बताया कि इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। साथ ही, सभी भक्तों को भोग का भी वितरण किया गया।

मौके पर मुख्य रूप से राजकुमार पोद्दार, विजया कुमारी, सोनी, प्रिंस कुमार, अशोक उरांव, ज्योति कुमारी, कुसुम देवी, लीला देवी, उर्मिला देवी, कविता सेन, किरण देवी, परमिला देवी, अदिति कुमार, ज्योति कुमारी समेत कई भक्त उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj