बिछड़े दिव्‍यांग को उनके परिवार से मिलाया

झारखंड
Spread the love

रांची। एम.आर.एस श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट के अंतर्गत समाजिक संस्था मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) एक मंदबुद्धि दिव्यांग मो असरफ रह रहा था। उसे 16 जून, 2024 को आश्रम में लाया गया था। वह अपनी याददाश्त खो चुका था। उनका इलाज न्यूरो सर्जन डॉ एच.पी. नारायण की देखरेख में चल रहा था।

मों• असरफ की याददाश्त 23 अगस्त को वापस आ गई। उसने अपने घर का पता और अपने भाई का मोबाईल नंबर संस्था के पदधारि‍यों को बताया। उसके बाद पुंदाग थाना के अफसर इंचार्ज से कहकर उसके भाई को फोन कराया गया। उसका भाई 29 अगस्त को रांची आकर अपने भाई को ले गया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, आश्रम के सेवासाथी चन्द्रदीप साहु, हरीश कुमार, मनोज कुमार पंडित, गौरव कुमार, कंपाउंडर अशोक ठाकुर, सुधीर कुमार, उत्तम कुमार, पुरणमल सर्राफ, विशाल जालान, ओम प्रकाश सरावगी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj