Ranchi: सोनाहातू की 5 बेटियां प्रधानमंत्री मोदी को बांधेंगी राखी

झारखंड
Spread the love

आनंद बिहार स्पेशल ट्रेन से धनबाद से दिल्ली के लिए हुईं रवाना

सोनाहातू। अच्छी खबर रांची के सोनाहातू से आई है, पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सोनाहातू की 5 छात्राएं आनंद बिहार स्पेशल ट्रेन से धनबाद से दिल्ली के लिए रवाना हो गयीं।

भारत सरकार के निर्देश पर  झारखंड शिक्षा विभाग द्वारा झारखंड राज्य के पांच प्रमंडल से 30 छात्राओं और 6 शिक्षिकाओं के दल को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए भेजा गया है।

छात्राओं ने पीएम के लिए अपने हाथों से बनाई राखी

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से पीएम श्री कस्तूरबा सोनाहातू का चयन किया गया है। इसमें मैट्रिक की प्रथम चार टॉपर सुमन कुमारी, संतोषी कुमारी, सीता कुमारी, राहे की टॉपर लिया सिंह और राहे की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी स्वाति कुमारी  का चयन किया गया। इनके साथ विद्यालय की शिक्षिका सरोजिनी टोप्पो भी गई हैं ।

इन छात्राओं ने अपने हाथों से धान और चावल से झारखंडी संस्कृति पर आधारित राखी बनाई है। जिसे छात्राओं के द्वारा 19 अगस्त को राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को बांधा जाएगा। इस दौरान छात्राएं दिल्ली के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी करेंगी।