जमशेदपुर। नवल टाटा हॉकी झारखंड जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2024 (पुरुष) का समापन में टीम एनटीएचए और रांची के बीच शानदार खेल देखने को मिला। नवल टाटा हॉकी अकादमी के एस्ट्रो टर्फ में आयोजित इस फाइनल मैच में दोनों टीमों ने 3-3 से ड्रॉ खेला। इसके बाद शूटआउट हुआ। इसमें टीम एनटीएचए ने खिताब जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
फाइनल मैच में नवीन केरकेट्टा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। वहीं, टीम खूंटी और टीम सिमडेगा ने तीसरे स्थान के लिए मुकाबला किया। इसमें टीम सिमडेगा ने टीम खूंटी को 3-1 से हराया। इस मुकाबले में सुंदर पुरती को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
फाइनल मैच में प्रमुख अतिथियों में हेड (एचआर, टाटा मोटर्स) मोहन गंटा और टाउन एडमिन्स और स्पोर्ट्स रजत सिंह के साथ ही हॉकी झारखंड के अधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने भी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
हॉकी झारखंड के तत्वावधान में आयोजित नवल टाटा हॉकी झारखंड जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2024 में झारखंड के विभिन्न जिलों से आठ टीमों ने हिस्सा लिया। टीमों को पूल ए (एनटीएचए, रांची, हजारीबाग, बोकारो) और पूल बी (सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रामगढ़) में बांटा गया था। सभी मैच नवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर में खेले गए। टीमें जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रुकी थीं।
- टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : प्रभात समद (एनटीएचए)
- टूर्नामेंट के उभरते खिलाड़ी : ग्लेडसन भेंगरा (खूंटी)
- टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी : अमृत तिर्की (रांची)
- तीसरे स्थान पर : सिमडेगा
- उपविजेता : रांची
- विजेता : नवल टाटा हॉकी अकादमी
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj