जमशेदपुर। हॉकी झारखंड के तत्वावधान में आयोजित नवल टाटा हॉकी झारखंड जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2024 (पुरुष) रविवार को नवल टाटा हॉकी अकादमी में शुरू हुई।
उद्घाटन समारोह में स्पोर्ट्स टाटा स्टील के चीफ और सीईओ जेएफसी मुकुल चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट (हॉकी झारखंड) सुश्री चंद्रयी मजूमदार, और प्रोजेक्ट डायरेक्टर (एनटीएचए) गुरमीत सिंह राव ने शिरकत की। जूनियर श्रेणी (अंडर 19) में 8 टीमों ने भाग लिया।
पहला मैच एनटीएचए और बोकारो के बीच खेला गया, जिसमें एनटीएचए ने बोकारो को 12-0 से हराया। टीम बोकारो के खिलाड़ी अक्षय ऐंड को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। दूसरे मैच में, टीम खूंटी ने रामगढ़ को 19-0 से हराया, जहां खूंटी के सचिन भेंगरा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने।
तीसरे मैच में रांची ने हज़ारीबाग को 7-0 से हराया, जिसमें हज़ारीबाग के खिलाड़ी फ्रांसिस ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। आखिरी मैच में टीम सिमडेगा ने गुमला को 6-0 से हराया, जिसमें सिमडेगा के खिलाड़ी अभिषेक तिर्की ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने।
टीमों के नाम
पूल ए
- एनटीएचए
- रांची
- हज़ारीबाग
- बोकारो
पूल बी
- सिमडेगा
- गुमला
- खूंटी
- रामगढ़
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj