रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 8 अगस्त, 2024 को मनाया गया। इसका आयोजन रिमोट सेंसिंग विभाग और इसरो के राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान) सिद्धार्थ त्रिपाठी थे। विशेष अतिथि पृथ्वी एवं जलवायु विज्ञान क्षेत्र के उप निदेशक डॉ. जी श्रीनिवास राव, बीआईटी के कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना, रिमोट सेंसिंग के विभागाध्यक्ष डॉ. वीएस राठौर, अन्य डीन, स्कूलों के छात्र एवं छात्राएं उपस्थिति थे।
रिमोट सेंसिंग के विभागाध्यक्ष ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बारे में बात की। प्रौद्योगिकियों के बारे में अपने अनुभव भी साझा किए। बताया कि कैसे भारत बाकी सभी देशों को पीछे छोड़ कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना ने अपने ज्ञानवर्धक शब्दों से श्रोताओं को संबोधित किया। इसके बाद डॉ. जी. श्रीनिवास राव ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का सारांश दिया।
मुख्य अतिथि ने बताया कि अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने देश के विकास में सहायता के लिए हम क्या कर सकते हैं। रिमोट सेंसिंग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मिली घोष ने धन्यवाद किया।
इसके बाद तकनीकी सत्र में इसरो के आरआरएससी-पूर्व/एनआरएससी सुपर्ण पाठक ने ‘भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का अवलोकन’ पर एक प्रस्तुति दी।
इसरो मुख्यालय के अंतरिक्ष विभाग के डॉ. जॉन मैथ्यू ने ‘भारत में सामाजिक लाभ के लिए अंतरिक्ष अनुप्रयोग’ विषय पर एक प्रस्तुति साझा की। उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान में हुई सफलताओं के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बात की।
इसके बाद एक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें वैज्ञानिकों ने छात्रों के प्रश्नों के जानकारीपूर्ण उत्तर दिए। विभिन्न स्कूलों के लिए क्विज़ प्रतियोगिता, बेस्ट रील्स प्रतियोगिता और बेस्ट मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरित किए गए।
संस्थान के कॉलेज स्कॉलर्स और संकाय के लिए एक तकनीकी सत्र आयोजित किया गया जिसमें वैज्ञानिकों ने सभी के साथ बातचीत की। कार्यक्रम का समापन रिमोट सेंसिंग विभाग की डॉ. ऋचा शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj