बीएयू में कृत्रिम गर्भाधान टेक्नीशियन का माहव्यापी प्रशिक्षण सम्पन्न

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय में भारत सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में कृत्रिम गर्भाधान कार्य करने के लिए बहुउद्देशीय कृत्रिम गर्भाधान टेक्नीशियन (मैत्री) का एक माह का प्रशिक्षण शनिवार 31 अगस्त को संपन्न हुआ। मैत्री के इस 16वें  बैच का प्रशिक्षण 29 जुलाई को प्रारंभ हुआ था, जिसमें 10 जिला के 35 ग्रामीण युवाओं ने भाग लिया।

पशुचिकित्सा संकाय के डीन डॉ सुशील प्रसाद और डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज के एसोसिएट डीन डॉ आलोक कुमार पांडेय ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। उन्हें अपना आगे का कार्य गंभीरतापूर्वक करने का परामर्श दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशु चिकित्सा प्रसार शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अमित कुमार झा की सक्रिय भूमिका रही। समापन कार्यक्रम का संचालन डॉ पंकज कुमार ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चतरा, देवघर, दुमका,पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, पलामू एवं रांची जिला के 35 लोगों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण प्रभारी डॉ आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि मई, 2022 में यह परियोजना प्रारंभ हुई थी। विभिन्न बैच में अब तक झारखंड के लगभग 550 युवाओं को मैत्री प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पशुचिकित्सा  महाविद्यालय में एक माह का प्रशिक्षण लेने के बाद यह युवा अपने संबंधित जिले में दो महीने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र और कृत्रिम गर्भाधान उपकरण नि:शुल्क प्रदान किया जाता है। उसके बाद वे प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान के कार्य में लग जाते हैं। इसके लिए उन्हें मानदेय दिया जाता है। इसके अलावा ये दुधारू पशुओं की डीवर्मिंग, टीकाकरण एवं प्राथमिक चिकित्सा का कार्य भी करते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj