पहली बार हो रही मिस यूनिवर्स झारखंड प्रतियोगिता

झारखंड
Spread the love

  • पतरातू रिसोर्ट में 3 अगस्त को है फिनाले

रांची। झारखंड की लड़कियां भी अब अपना जलवा दिखाएंगी। मिस यूनिवर्स झारखंड 19 सेलेक्ट लकड़ियों में से चुना जाएगा। ये राज्य और देश मे अपना परचम लहराएंगी। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में इस तरह का बड़ा आयोजन पहली बार होने जा रहा है।

मिस यूनिवर्स झारखंड के चयन के लिए दिल्ली से आने वाली जूरी पैनल में झारखंड की बेटी और यूथ आइकन एंजेल मेरिना तिर्की भी होगी। झारखंड की विजेता नई दिल्ली में होने वाले मिस यूनिवर्स इंडिया में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।

अभी तक भारत को 3 बार मिस यूनिवर्स का ताज मिला है। वर्ष, 2021 में हरनाज़ कौर संधू, 2000 में लारा दत्ता और 1994 में सुष्मिता सेन को यह माज मिला है।

मिस यूनिवर्स झारखंड का आयोजन बेडएक्स कॉरपोरेट इवेंट मैनेजमेंट द्वारा किया जा रहा है। टीम के सदस्य अर्पित कुमार, श्रेयांश जैन और हर्ष गखर ने इस कार्यक्रम को झारखंड में आयोजित किया है। तान्‍या शर्मा ऑफिशियल शर्मा मेंटर है।

इस कार्यक्रम का आयोजन 2 और 3 अगस्त 2024 को पतरातू रिसोर्ट में किया गया है। प्रतियोगिता में मिस यूनिवर्स के राष्ट्रीय निदेशक निखिल आनंद भी पहुंच रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8