मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने मोरहाबादी स्थित चिल्ड्रेन पार्क के सामने 18 अगस्‍त को स्वास्थ्य शिविर लगाया। यह प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक चला। डॉक्टर लाल पैथ के सौजन्य से 12 महीने 12 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के अन्तर्गत यह पांचवां शिविर था।

शिविर में ब्लड शुगर, कैल्शियम, कोलेस्ट्रॉल और हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच की गई। इस शिविर से 28 से अधिक लोग लाभांवित हुए। शिविर के आयोजन के लिए स्वास्थ्य प्रभारी कोमल झुनझुनवाला और संयोजिका आशा सर्राफ ने तैयारी की थी।

इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, आशा संथालिया, आशा सर्राफ, कोमल झुनझुनवाला, किरण खेतान, चन्द्रकला उपस्थित थीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj