मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने की गौ सेवा

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने ग्यारस के उपलक्ष्य में हरमू रोड स्थित गौशाला में गौ सेवा शनिवार को की। रांची समर्पण शाखा की अध्यक्ष श्रीमती विनीता सिंघानिया की अध्यक्षता में हर एकादशी को गौ सेवा की जाती है। ये सेवा रीता जिंदल ने कराई। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।

आज की सेवा में गौ माता को गुड, चोकर, खीरा, गाजर, मूली और हरी सब्जियां  खिलायी गई। गौ सेवा प्रभारी आशा संथोलिया एवं संयोजिका डॉली बंसल ने गौ सेवा की सारी तैयारियां सुचारू रूप से की।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनिता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, आशा संथोलिया,  डॉली बंसल, पायल जैन, कविता जलान, चंद्रकला मौजूद थीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj