माहेश्वरी महिला समिति ने कराया सामूहिक महारुद्राभिषेक

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। माहेश्वरी महिला समिति ने श्रावण महीने में सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन 4 अगस्त को हरमू रोड स्थित श्याम मंदिर प्रांगण में किया। आचार्य अनूप दधीचि के सानिध्य में 21 जोड़ों के साथ पूजा प्रारंभ किया गया। सभी यजमानों ने परिवार के साथ श्रद्धा भक्ति से गंगा माटी से बने शिवलिंग की पूजा की। शिव मंत्र, भजन एवं शिव श्रृंगार के साथ महाअभिषेक संपन्न हुआ।

आचार्य द्वारा शिव मंत्र, भजनों की गूंज से सारा परिसर भक्तिमय हो गया। शिव श्रृंगार के साथ महाअभिषेक संपन्न हुआ। आये हुए सभी सदस्य का प्रसाद की तैयारी मंदिर परिसर में ही किया गया। सभा के पूर्व अध्यक्ष जुगल मारू सपरिवार मुख्य यजमान के तौर पर अभिषेक में बैठे।

महिला समिति अध्यक्ष भारती चितलांगिया, निवर्तमान अध्यक्ष विजयश्री  साबू, कोषाध्यक्ष सरला चितलांगिया, उपाध्यक्ष वंदना मारू, अनीता साबू, सह सचिव कविता मंत्री के साथ पूनम राठी, शारदा लड्डा, मंजू मंत्री, सरोज राठी, ममता डागा, लक्ष्मी चितलांगिया, सीमा मालपानी, शिखा बिरला, नेहा साबू, रश्मि मालपानी, सुस्मिता सोमानी, विनीता बिहानी, रंजू मालपानी एवं समाज के सभी सदस्य, भवन में रहने वाले मनोज की टीम का साथ रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj