बैंक इंपलाइज फेडरेशन की महिला कन्वेशन में छह प्रस्‍ताव पारित

झारखंड
Spread the love

  • अखिल भारतीय स्तरीय महिला समिति की संयोजक बनी रजीतामोल केके

रांची। बैंक इंपलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया का चतुर्थ महिला कन्वेशन रांची के पुरुलिया रोड स्थित सोशल डेवलपमेंट सेंटर में 10 और 11 दिसंबर, 2022 को हुआ। समापन पर छह प्रस्‍ताव पारित किये गये। सर्वसम्मति से अखिल भारतीय स्तरीय महिला समिति का गठन किया गया। इसकी संयोजक रजीतामोल केके चुनी गई।

महिला कन्‍वेशन के दूसरे दिन यानी 11 दिसंबर, 2022 को महिला समिति के संयोजक के प्रतिवेदन पर प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अपने सुझाव दिए। सर्वसम्मति से कुछ संशोधन के बाद संयोजक का ड्राफ्ट प्रस्ताव पारित हुआ। कन्वेशन में छह प्रस्ताव पारित किए गए।

पारित प्रस्‍ताव में कार्यस्थल पर अलग से शौचालय की सुविधा मिले, सभी संस्थानों में सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी का गठन हो, दैनिक एवं अस्थाई मजदूरों को स्थाई कि‍या जाए, महिलाओं को संसद में 33% का आरक्षण मिले। देश में चल रहे धार्मिक ध्रुवीकरण के विरुद्ध ‘सॉरी’ प्रस्ताव लिए गए।

सर्वसम्मति से अखिल भारतीय स्तरीय महिला समिति का गठन किया गया। इसकी संयोजक रजीतामोल केके चुनी गई। धन्यवाद शांता मल्लिक ने किया। कन्‍वेशन का समापन ‘लहराएगा सदा झंडा अपना लाल’ के सामूहिक गान के साथ हुआ।

कन्वेशन की शुरुआत पर 10 दिसंबर, 2022 को बैंक कर्मचारियों ने सोशल डेवलपमेंट सेंटर से रैली निकली। यह आर्किड अस्पताल होते हुए सभा स्थल पर पहुंचा। वहां बेफी की उपाध्यक्षा रूपा खलखो ने बेफी का झंडा फहराया।

स्वागत समिति की अध्यक्ष दयामणि बरला ने स्वागत किया। कन्वेशन के मुख्य अतिथि   झारखंड सीटू के उपाध्‍यक्ष प्रकाश विप्लव ने वर्तमान सरकार के कर्मचारी एवं जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध आंदोलन के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। सरकार की विभाजन की नीति पर सजग होकर संघर्ष करने की आवश्यकता बताई।

सहबा फारुकी ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। पितृसत्तात्मक समाज में कामकाजी महिलाओं की स्थिति और महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। कन्‍वेशन में हिंदुस्तान के कोने-कोने से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

शाम में इप्टा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रवीण करमाकार एवं अन्‍य द्वारा पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई गई।