लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने पहाड़ी मंदिर परिसर में लगाए 101 पौधे

झारखंड
Spread the love

रांची। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने पहाड़ी मंदिर में 11 अगस्‍त को व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में 101 पौधे लगाए गए।

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के संस्थापक अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल एवं अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। इस पौधरोपण कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाना है, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी फैलाना है।

इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पौधरोपण कर इस पहल की सराहना की।

क्लब के सचिव मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण छोड़ें। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगा।

पौधरोपण कार्यक्रम के बाद उपाध्यक्ष डॉ खुशबू अग्रवाल द्वारा सभी उपस्थित लोगों को पौधों की देखभाल और संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही, हर किसी से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का अनुरोध किया गया।

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल का यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि समाज के हर वर्ग को इस महती कार्य में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का प्रयास भी है। इस अवसर पर राजीव चौधरी, इवांशी मिश्रा, अविका चंद्रा, अवनी चंद्रा समेत क्लब के अन्य लोग भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj