लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने अस्‍पताल में बांटी खिचड़ी

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने प्रोजेक्ट खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन रांची सदर अस्पताल में 24 अगस्त, 2024 को किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा इस कार्यक्रम का यह पांचवां सफल सप्ताह है। क्‍लब साल भर सदर अस्पताल में हर शनिवार को खिचड़ी का वितरण करेगा।

इस मौके पर क्लब के निवर्तमान संस्थापक अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने कहा कि‍ खिचड़ी प्रोजेक्ट हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है। हम मानव सेवा के लिए इस तरह के कार्य क्लब के प्रोजेक्ट्स के अंतर्गत करते रहेंगे।

क्लब के सचिव मनोज कुमार मिश्रा ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम को स्पॉन्सर करने के लिए क्लब के पीआरओ अल्तमश आलम और खिचड़ी वितरण कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में सक्रिय सदस्यों को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर क्लब के जिला चेयरपर्सन प्रमोद श्रीवास्तव, पीआरओ अल्तमश आलम, आईटी अध्यक्ष देवनंदन उरांव, इवांशी मिश्रा, तनुश्री पात्रा, राजीव चौधरी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj