Jharkhand Weather : कल से लगातार होगी भारी बारिश, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल यानी 24 अगस्‍त से लगातार भारी बारिश होगी। एक दिन बहुत भारी बारिश हो सकती है। कई जगहों पर वज्रपात होने की आशंका भी है। इसे लेकर लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 3 अगस्‍त, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कल से सभी जगह बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य में 24 से 26 अगस्‍त तक राज्‍य के लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

27 से कई जगहों में बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य में 27 से 29 अगस्‍त तक राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

कल से भारी बारिश

  • केंद्र के अनुसार 24 अगस्‍त को दक्षिण और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, दुमका, देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो जिलों में कहीं-कहीं पड़ने की संभावना है।
  • देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद एवं बोकारो जिले में 25 अगस्‍त को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
  • राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिम एवं निकटवर्ती मध्‍य भागों में 26 अगस्‍त को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला जिलों में असर पड़ने की संभावना है।

यहां बहुत भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 25 अगस्‍त को राज्‍य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने के संकेत हैं। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj