Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : झारखंड के ऊपर था डीप डिप्रेशन, कल से ये असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के ऊपर डीप डिप्रेशन केंद्र‍ित था। इसके कारण शुक्रवार और शनिवार को राज्‍य के कई जिलों में अत्‍यंत भारी बारिश हुई। रांची और रामगढ़ में 264.8 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। सिस्‍टम अब आगे बढ़ चुका है। कल यानी 4 अगस्‍त को भी कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना भी है। वज्रपात भी संभव है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 3 अगस्‍त, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

कल से कई जगह बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य में 4 और 5 अगस्‍त को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

6 से सभी जगहों में बारिश

केंद्र के अनुसार 6 से 8 अगस्‍त तक राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

वज्रपात का अलर्ट जारी

केंद्र के अनुसार 4 अगस्‍त के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश

  • केंद्र के अनुसार 4 अगस्‍त को गढ़वा, पलामू, चतरा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
  • केंद्र के अनुसार 6 अगस्‍त को उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, देवघर आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
  • केंद्र के अनुसार 7 अगस्‍त को राज्‍य के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj