Jharkhand Weather : कल इन जिलों में तबाही मचा सकती है बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड की राजधानी रांची से होकर मॉनसून टर्फ गुजर रहा है। इसका असर कल यानी 18 अगस्‍त से देखने को मिलेगा। इसकी वजह से कई जिलों में बारिश तबाही मचा सकती है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 17 अगस्‍त, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद अगले दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

कल से सभी जगह बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य में 18 से 23 अगस्‍त तक राज्‍य के लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

कल यहां बहुत भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 18 अगस्‍त को राज्‍य के दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी जिलों में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।

यहां होगी भारी बारिश

  • केंद्र के अनुसार 18 अगस्‍त को पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राज्‍य में कहीं-कहीं पर गर्जन और वज्रपात होने की आशंका भी है।
  • केंद्र के अनुसार राज्‍य के पश्चिमी भागों में 20 और 21 अगस्‍त को भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा जिलों में कहीं-कहीं पड़ने की संभावना है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj