Jharkhand :  आईपीएस का तबादला, कई एसपी भी बदले, आदेश जारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

Jharkhand : रांची। झारखंड सरकार ने कई आईपीएस का तबादला कर दिया है। इस क्रम में कुछ जिलों के एसपी को भी बदल दिया गया है। इसका आदेश गृह विभाग ने 27 अगस्‍त को जारी कर दिया।

जारी आदेश में कहा गया है कि जिन पदाधिकारी की जगह किसी अन्‍य का पदस्‍थापन हो गया है और उनका पदस्‍थापन कहीं नहीं हुआ है, वे पुलिस मुख्‍यालय में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

ये है पूरी सूची

पुलिस अधीक्षक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची) के पद पर रहे अंजनी कुमार झा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उपनिदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (अपराध अनुसंधान विभाग, रांची) रही श्रीमती निधि द्विवेदी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, लातेहार रहे अंजनी अंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह रहे दीपक कुमार शर्मा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, एस०सी०आर०बी०, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, रांची रहे अमित कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, साहेबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा रहे अमिनेश नैथानी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के पद पर पदस्‍थापित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, गोड्डा रहे नाथू सिंह मीना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, एसआईबी, विशेष शाखा, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे डॉ बिमल कुमार को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे मनीष टोप्पो को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, साहेबगंज रहे कुमार गौरव को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, लातेहार के पद पर पदस्‍थापित किया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj