झारखंड चैंबर ने संजय अखौरी को बनाया रांची रेलमंडल में डीआरयूसीसी प्रतिनिधि

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड चैंबर ने चैंबर की कार्यकारिणी के सदस्य संजय अखौरी को रांची रेल मंडल में बतौर डीआरयूसीसी सदस्य मनोनीत किया है। डीआरयूसीसी में संजय अखौरी का कार्यकाल 16 अगस्‍त, 2024 से 15 अगस्‍त, 2026 तक होगा।

संजय अखौरी का मनोनयन डीआरयूसीसी में होने पर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि चैंबर द्वारा पूर्व की भांति आगे भी रांची रेल मंडल में यात्री रेल सुविधा में विस्तार के लिए हरसंभव प्रयासों को गति दी जायेगी। चैंबर प्रतिनिधि द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा, स्वच्छता, नई ट्रेनों की मांग से जुडी यात्रियों के पक्ष को समिति की आहूत होनेवाली बैठकों में प्रमुखता से रखा जायेगा और उनका निराकरण कराया जायेगा।

चैंबर महासचिव परेश गट्टानी ने कहा कि डीआरयूसीसी की बैठकों के माध्यम से चैंबर द्वारा यात्री सुविधा से जुडी प्रत्येक समस्याओं पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाती रही है। आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj