उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ ही छठ पूजा संपन्‍न

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • शहर के पांच प्रमुख छठ घाटों की ड्रोन कैमरे से निगरानी

रांची । उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ ही छठ पूजा शनिवार को संपन्‍न हो गया। छठ पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर रांची जिला प्रशासन महत्वपूर्ण छठ घाटों की ड्रोन कैमरे से निगरानी करता रहा। रांची के पांच महत्वपूर्ण छठ घाटों धुर्वा डैम, कांके डैम, बड़ा तालाब, चडरी तालाब, बटन तालाब की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।

इन छठ घाटों पर प्रतिनियुक्त ड्रोन कैमरा ऑपरेटर ड्रोन से नजर बनाये हुए थे। सिविल डिफेंस और सिविल डिफेंस के कैडेट्स ने सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में सहयोग किया। विभिन्न छठ घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन को लेकर सिविल डिफेंस और एनसीसी के कैडेट्स ने सहयोग किया। घाटों पर आने वाले छठ व्रतियों के लिए सिविल डिफेंस और एनसीसी के कैडेट ने आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई।

जिला प्रशासन ने  सिविल डिफेंस के संगठनों, एनसीसी कैडेट्स और अन्य सहयोगी संस्थाओं को धन्यवाद दिया। रांचीवासियों से भविष्य में भी कोविड-19 अनुरुप व्यवहार करने की अपील की है।