जेसीआई रांची का एक्सपो उत्सव 26 सितंबर से, तैयारी को लेकर खुला कार्यालय

झारखंड
Spread the love

  • इस वर्ष 5 की जगह 7 दिनों तक चलेगा मेला

रांची। जेसीआई रांची का एक्सपो उत्सव इस साल 26 सितंबर से मोरहाबादी मैदान में होगा। यह 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार इसकी अवधि में इजाफा किया गया है। इसकी तैयारी को लेकर कार्यालय 30 अगस्‍त को लाइन टैंक रोड के कॉमर्स टावर स्थित जेसीआई ऑफिस में खुला।

अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने बताया कि‍ एक्सपो में देश-विदेश के 350 से अधिक स्टॉल धारक अपना स्टॉल लगाएंगे। मुख्य संयोजक श्याम अनुराग ने बताया कि‍ कार्यालय में अब प्रतिदिन पदधारी एवं सदस्य एकत्रित होंगे। एक्सपो की तैयारी और बेहतरी के लिए योजना बनाएंगे। टीम को उनके कार्यों से अवगत कराएंगे। हर साल एक्सपो 5 दिनों का होता है। इस वर्ष झारखंड का 7 दिनों का होगा।

एक्सपो के मीडिया प्रभारी प्रतीक जैन ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो में ऑटोमोबाइल्स के सभी बड़े ब्रांड अपने स्टॉल लगा रहे हैं। एक्सपो को बिल्कुल नए रूप में पेश करने की तैयारी की जा रही है। ऑटो जोन के अलावा फर्नीचर जोन, महिलाओं के लिए खास पिंक हेंगर, फ़ूड जोन, स्टार्टअप जोन, एम्यूजमेंट पार्क आदि भी रहेंगे। एक्सपो में रोज़ नये नये इवेंट्स भी होंगे।

कार्यक्रम में सचिव मयंक अग्रवाल, अभिषेक केडिया, मनीष रामसिसरिया, आनंद धानुका, नारायण मुरारका, अभिनव मंत्री, गौरव अग्रवाल अमित खोवाल, संजय जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj