तीन दिनों में बूथ स्‍तर पर केंद्र सरकार की उपलब्धि बताएंगे भाजपा कार्यकर्ता

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत मां सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल के प्रांगण में मंगलवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कांडी मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने की। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 दिनों के भीतर कांडी मंडल के सभी बूथों तक कार्यकर्ता जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धि बताएंगे। बूथ स्तर पर कार्य करते हुए बूथ को मजबूत करने का निर्देश दिया गया।

राज्य सरकार की कार्यप्रणाली व केंद्र सरकार के दिशा निर्देश को ताक पर रखकर कार्य के विरोध में राज्य के प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम व जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम के आयोजन पर बातचीत हुई। पार्टी व कार्यकर्ता को मजबूत करने के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

अध्यक्षता करते हुए श्रीकांत पांडेय ने कहा कि जीवन की सुगमता प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। इसलिए इसे आगे बढ़ाना केंद्रीय सरकार की प्राथमिकता रही है। अंत्योदय ही मूलमंत्र है। जान है तो जहान है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई विभिन्न और महत्वपूर्ण सभी योजनाओं की उपलब्धियों को गिनाई। कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण) के अंतर्गत 3.25 करोड़ आवास स्वीकृत, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 11.22 करोड़ शौचालयों का निर्माण, हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत 6.2 करोड़ नये आवासों को पिछले 3 वर्षों में नल से पानी की सुविधा दी। उन्होंने 5 दर्जन से भी अधिक योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी।

बैठक में शामिल प्रखंड के दक्षिणी भाग- 5 की नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य नेहा कुमारी सहित अन्य लोगों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे धन्यवाद किया। बैठक में महामंत्री भोला मेहता, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, उपाध्यक्ष सीताराम तिवारी, मंडल महामंत्री शशिरंजन दुबे, प्रखंड के दक्षिणी भाग- 5 के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुजीत कुमार, मोतीलाल यादव, ओमप्रकाश कुमार मेहता, राजदेव राम, चंद्रमा यादव, अनुज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार दुबे, बसंत चंद्रवंशी, नंदू चंद्रवंशी, विजय कुमार सिंह सहित अन्‍य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।