जेसीआई रांची उड़ान ने निकाला कैंडल मार्च

झारखंड
Spread the love

  • कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना पर जताया विरोध

रांची। सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान ने कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में रविवार को कैंडल मार्च निकाला। यह शहीद चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक गया। संस्था के पदधारी व सदस्यों ने घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष ट्विंकल छावनिका ने कहा कि महिला चिकित्सक की नृशंस हत्या के दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोपी को ऐसी सजा मिले कि कोई भी व्यक्ति ऐसा अमानवीय कृत्य करने का दुस्साहस नहीं करे। कैंडल मार्च के दौरान संस्था द्वारा बेटियों को समुचित सम्मान और संरक्षण देने की अपील की गई।

इस अवसर पर जेसीआई रांची उड़ान की सचिव अदिति मेवाड़ा, पूर्व अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, खुशी पाटोदिया, श्वेता अग्रवाल सहित जेसीआई रांची उड़ान के अन्य सदस्य मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj