फिरायालाल पब्लिक स्कूल में हुआ अलंकरण समारोह

झारखंड
Spread the love

रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन 2 अगस्‍त को किया गया। विद्यालय में आनंद दल, मैत्री दल, शांति दल और ज्ञान दल हैं। इन सभी दलों के दल कप्तान, उपकप्तान और दल कार्यकर्ताओं को कर्त्तव्य पालन एवं विद्यालय के लिए निष्ठा की शपथ दिलाई गई। स्कूल कप्तान, उपकप्तान अनुशासन समिति के कप्तान और उपकप्तान, खेल समिति को भी बैच और सैशे पहनाया गया।

इस कार्यक्रम की रुपरेखा सीनियर सेक्शन इंचार्ज श्रीमती हनीत मुंजाल की थी। इसके आयोजन में विजय राज वर्मा, ध्रुव नारायण साहा एवं एवं श्रीमती शिप्रा की भूमिका थी। मंच संचालन कक्षा बारहवीं की साक्षी कुमारी एवं आयुष घोष ने किया।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा, सीनियर सेक्शन इंचार्ज श्रीमती हनीत मुंजाल, जूनियर सेक्शन इंचार्ज श्रीमती प्रेरणा मुंजाल, सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

विद्यालय के हेड बॉय अनिकेत कुमार एवं वाइस हेड गर्ल अदिति मिश्रा को प्राचार्य ने बैच और सैशे पहनाया। शिक्षा निदेशिका श्रीमती हनीत मुंजाल ने वाइस हेड बॉय शांतनु कुमार एवं वाइस हेड गर्ल अक्षिता को यह गौरव प्रदान किया। खेल विभाग के लिए विजय राज वर्मा ने स्पोर्ट्स कैप्टन शिवम कुमार एवं श्रीमती हनीत मुंजाल ने स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन अंशिका शर्मा को बैच एवं सैशे पहनाया।

डिसीप्लीन इंचार्ज कैप्टन आयुष पाठक को सुनील प्रसाद ने और वाइस कैप्टन अंशिका शर्मा को श्रीमती प्रेरणा मुंजाल ने बैच एवं सैशे पहनाया। इसके बाद हाउस हेड और अन्य शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अपने अपने हाउस के विद्यार्थियों को बैच एवं सैशे प्रदान किये।

प्राचार्य ने चयनित विद्यार्थियों को कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई। इसके बाद हेड बॉय अनिकेत कुमार ने शेष पदधारियों को कर्त्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कुशल नेतृत्वकर्ता कभी भी अपने उद्देश्य अपने शिष्यों पर थोपता नहीं, बल्कि अपने आदर्शों के कारण ऐसा व्यक्तित्व बन जाता है जिससे वे खुद ब खुद उसका अनुसरण करने लगते हैं। हेड गर्ल अदिति शर्मा ने धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8