Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 31 अगस्‍त, 2024

मेष

सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक आस्था लाभकारी होगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग हैं।

वृष

मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे।

मिथुन

एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमीजन के लिए दिन बढ़िया है। साथी से कोई उपहार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे, जो भविष्य में काफी फलदाई होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है।

कर्क

पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नहीं करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा, राहत महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगाकर रखें। कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे।

सिंह

समस्याओं का समाधान निकलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा।

कन्या

कारोबार को बढ़ाने के लिए नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आएगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कोई अनजान व्यक्ति अच्छा मुनाफा कराएगा। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है।

तुला

ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे, इसलिए कोई भी फैसला सोच समझकर लें। पहले से चल रही किसी लोन की ईएमआई समाप्त होगी।

वृश्चिक

जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय पर पूरा कर लेंगे। आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी।

धनु

कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए खास साबित होगा। कारोबार बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

मकर

घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। किसी कार्य की योजना भी बनाएंगे। अविवाहित को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमीजन अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे।

कुंभ

कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वो पूरा हो जाएगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। दूसरों की मदद करने का मन में भाव आएगा। समस्याएं दूर होंगी।

मीन

मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। अविवाहित की किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे। अपने आत्मविश्वास और बढ़े हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj