Horoscope Today : 2 अगस्त, 2024
मेष
निजी समस्या का समाधान होगा। ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। कुल मिलाकर फायदेमंद दिन है। आंखें बंद करके किसी पर यकीन नहीं करें। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।
वृष
रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। शोहरत बढ़ेगी और आसानी से दूसरे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।
मिथुन
वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे तो नुकसान मुमकिन है। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आप के विरुद्ध षड्यंत्र होगा।
कर्क
आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभव है। अनाज, तेल, पोहा और किराना व्यापारियों के लिए समय उतार चढ़ाव वाला है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
सिंह
दिन उपयुक्त है। शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें।
कन्या
जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। नया विचार आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। उपहार की प्राप्ति संभव है।
तुला
आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। अतिरिक्त समय अपने शौक पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में सबसे ज्यादा मजा आता है। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे।
वृश्चिक
प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नए रोमांचक हालात आर्थिक फायदा पहुंचाएंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।
धनु
कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। सत्कर्म में रुचि रहेगी। वित्तीय अनिश्चितता मानसिक तनाव दे सकती है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी।
मकर
आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। यात्रा संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक तंगी से जरूरी काम बाधित होंगे। संतान के व्यवहार से दु:ख होगा।
कुंभ
मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन होगा। खर्च बढ़ेंगे, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आलस हावी रहेगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता-पिता से जरूरी वार्तालाप होगा।
मीन
धन प्राप्ति के स्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। काफी पैसे बना सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने नहीं दें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। यात्रा निरस्त होगी।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8