बच्चों को शिक्षित करने की अपील की राज्यपाल संतोष गंगवार ने

झारखंड
Spread the love

दुमका। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पंचायत सचिवालय आसनसोल में आयोजित परिसंपत्ति वितरण-सह-संवाद कार्यक्रम में 14 अगस्‍त को शामिल हुए। लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मैं लम्बे समय तक लोकसभा में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा था। अब मुझे राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री द्वारा झारखंड का राज्यपाल का दायित्व दिया गया है। मैं राज्य के विकास के लिए अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हूं।

राज्यपाल ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि आप सभी की समस्याओं को समझें और उसका हल करें। उन्होंने कहा कि आप सभी महिलाओं की उपस्थिति सराहनीय है। आप सभी अपने अधिकारों के प्रति  जागरूक रहें, विभिन्न योजनाओं का लाभ उठायें। अपनी समस्याओं को उचित तरीके से रखने का कार्य करें। जन-प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को अपनी  समस्याओं से अवगत कराएं। उन्होंने सभी से अपने बच्चों को शिक्षित करने का आग्रह किया।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना की स्वीकृति पत्र, सावित्री बाई फुले योजना, बिरसा ग्राम हरित योजना, दीदी की दुकान, एसएचजी क्रेडिट लिंकेज, अबुआ आवास योजना (द्वितीय क़िस्त), साईकल वितरण, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन के लाभुकों के मध्य परिसंपत्ति वितरण किया गया।

उक्त अवसर पर राज्यपाल से संवाद स्थापित करते हुए सखी मंडल की श्रीमती संगीता देवी ने कहा कि समूह से जुड़ने से पूर्व उनकी स्थिति बहुत खराब थी। समूह से जुड़ने के पश्चात उनका कुछ आर्थिक उन्नयन हुआ। वे जागरूक हुई और अन्य की भी मदद कर रही हैं। उनका प्रयास है कि अधिक-से -अधिक बहनों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कर सकूं। मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुक सीताराम पुजहर, सावित्री बाई फूले योजना के लाभुक श्रीमती मधु प्रिया, आवास योजना के लाभुक श्रीमती उषा किरण कुमारी ने अपने अनुभव साझा किये।

इसके बाद राज्यपाल ने दुमका जिलान्तर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सह प्री नर्सरी स्कूल केन्द्र आसनसोल (डांगलपाड़ा) जाकर अवलोकन किया। बच्चों से मिले।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj