छात्राओं ने आर्मी कैंट में रक्षाबंधन पर्व को महोत्सव के रूप में मनाया

झारखंड
Spread the love

रांची। जीडी गोयंका के छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व को आर्मी कैंट में महोत्सव के रूप में मनाया। देश के जाबाज सैनिकों के माथे पर तिलक लगाकर उनके हाथ में रक्षा सूत्र बांधा।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और भाषण के माध्यम से देश की सुरक्षा पर तैनात वीर सैनिकों की भूमिका को व्यक्त किया। रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान सैनिकों ने विद्यार्थियों का अभिनंदन कि‍या। उन्हें उपहार स्वरूप भी दिया। सैनिक जीवन में त्योहारों के महत्व को भी विधार्थियों के साथ साझा किया।

इस अवसर पर विद्यालय के उपनिदेशक अमन सिंह ने रक्षाबंधन को पारिवारिक को सामाजिक मूल्यों की याद दिलाने वाला त्योहार बताया। कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्तों की मिठास, सुरक्षा के भाव और जीवन में रिश्तों की अहमियत सीखाता है।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को उनके कृत के लिए सराहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj