जी.डी. गोयनका स्‍कूल के प्रांगण में मना श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

झारखंड
Spread the love

रांची। भगवान विष्णु के आठवें अवतार देवकी नंदन श्री कृष्ण का जन्मोत्सव जी.डी. गोयनका स्‍कूल के प्रांगण में 24 अगस्‍त को धूमधाम से मनाया गया। चारों ओर छोटे-छोटे कृष्ण और सुन्दर-सुन्दर राधा से गोयनका स्‍कूल का परिसर सुशोभित हो रहा था।

प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और नाटिका के माध्यम से कृष्ण के जन्म की रंगारंग प्रस्तुति दी। छात्रों द्वारा प्रस्तुत दही हंडी ने कृष्ण जन्मोत्सव की भव्यता में चार चांद लगा दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्‍कूल के चेयरमैन मदन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वाइस चेयरमैन अमन सिंह ने प्रेम के प्रतीक भगवान कृष्ण को अच्छाई और बुराई के बीच की सेतु बताते हुए कहा कि ना अच्छा समय रहता है और ना ही बुरा। हर व्यक्ति को प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपना कर्म करते रहना चाहिए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सुनील कुमार ने बच्‍चों को भगवान श्रीकृष्‍ण के स्‍वरूप का चित्रण किया। उनके दिए उपदेश की जानकारी दी। सफल कार्यक्रम के लिए संपूर्ण गोयनका परिवार की सराहना की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj