नई दिल्ली। दुखद खबर है, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
नटवर सिंह का जन्म 1931 में राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। नटवर सिंह ने दिल्ली के निकट गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका बेटा अस्पताल में है और कई अन्य परिवार के सदस्य उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह राज्य से दिल्ली आ रहे हैं।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज रविवार को दिल्ली में होगा। पूर्व कांग्रेस सांसद और राज्यसभा सदस्य रहे नटवर सिंह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-1 सरकार के दौरान 2004-05 की अवधि के लिए भारत के विदेश मंत्री थे।