ईसीआरकेयू ने उठाया विद्युत और मेडिकल संबंधित समस्याएं

झारखंड
Spread the love

  • धनबाद मंडल रेल प्रशासन की स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक

धनबाद। ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के साथ धनबाद मंडल रेल प्रशासन की स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक मंडल रेल प्रबंधक सभागार में गुरूवार को हुई। प्रशासनिक पक्ष की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने की। संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने किया। यूनियन पक्ष का नेतृत्व ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री मो ज़्याऊद्दीन ने किया।

बैठक के पहले दिन विद्युत विभाग और मेडिकल संबंधित समस्याओं एवं मांगों को संबंधित विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा गया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सेफ्टी शूज, हेलमेट, हैंड ग्लोव्स तथा अन्य संरक्षा के उपकरणों की आपूर्ति किए जाने की मांग रखी गई। धनबाद सहित विभिन्न रेलवे कालोनियों और यार्ड्स में पर्याप्त रोशनी के लिए टावर मास्ट लगाने, लातेहार में पेयजल आपूर्ति के लिए डीप वेल में इलेक्ट्रिक व्यवस्था करने, टोरी स्टेशन में नया ट्रांसफरमर लगाने, धनबाद मंडल रेल प्रबंधक भवन के सभी विभागों को वातानुकूलित करने के लिए केन्द्रीय वातानुकूलन प्लांट लगाने, उक्त भवन में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ प्लांट लगाने सहित कई मांगों को यूनियन ने प्रस्तुत किया।

यूनियन के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मेडिकल संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के दौरान अपर महामंत्री मो ज़्याऊद्दीन ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को बताया कि आकस्मिक इलाज के लिए रेलकर्मियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उनपर रेफरल अस्पताल प्रबंधन द्वारा इलाज के पैसे जमा करने का दबाव बनाया जाता है। मंडलीय अस्पताल से आकस्मिक इलाज के लिए रेफरल प्रक्रिया को स्वीकृत करने के लिए जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा है, जो अव्यवहारिक है। इसका सरलीकरण किया जाना आवश्यक है। संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक पहल और समाधान का आश्वासन दिया।

ईसीआरकेयू के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि बैठक में ईसीआरकेयू की ओर से जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा, सहायक महामंत्री ओमप्रकाश, केन्द्रीय संगठन मंत्री सोमेन दत्ता, नेताजी सुभाष, शाखा प्रतिनिधियों में उमेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, आरएन चौधरी, अजीत कुमार, महेन्द्र प्रसाद महतो, चंदन शुक्ल, बसंत दुबे, आईएम सिंह, आरके सिंह, सुदर्शन महतो, पीके सिन्हा, बृज किशोर साव, बीबी सिंह, जेके साव उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj