jharkhand : रहें सतर्क, इन जिलों में कल होगी भारी बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में 28 अगस्‍त को भारी बारिश होगी। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसका प्रभाव कई जिलों में देखने को मिलेगा। अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 27 अगस्‍त को जारी बुलेटिन में दी है।

2 सितंबर तक ये स्थिति

28 अगस्‍त को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

29 और 30 अगस्‍त को राज्‍य कुछ भागों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

31 अगस्‍त से 2 सितंबर तक राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यहां के लिए अलर्ट

28 अगस्‍त को पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

सीधे यहां पढ़ें खबरें

खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।