- 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दिव्यांग कारीगर लेंगे भाग
- विविध प्रकार के उत्पादों और सांस्कृतिक विविधता का करेंगे प्रदर्शन
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के हरमू मैदान में 18वें दिव्य कला मेला 29 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार करेंगे। 8 सितंबर, 2024 तक चलने वाला यह मेला पूरे भारत के दिव्यांग कारीगर और उद्यमियों की असाधारण प्रतिभा एवं उद्यमशीलता को प्रदर्शित करेगा। दिव्य कला मेला भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) आयोजित कर रहा है।
18वां दिव्य कला मेला एक शानदार प्रदर्शनी होगी। इसमें जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों और कई अन्य राज्यों सहित देश के सभी कोनों से दिव्यांग कारीगरों द्वारा तैयार किए गए विविध उत्पादों को एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा। मेले में आने वालों को विभिन्न प्रकार के रंगों और रचनात्मकता को देखने का आनंद मिलेगा, जिसमें उत्तम हस्तशिल्प, हथकरघा और कढ़ाई के काम से लेकर स्वादिष्ट व्यंजन और पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं तक सभी प्रकार के उत्पाद शामिल होंगे। यह कार्यक्रम न केवल भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाएगा बल्कि दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगा।

दिव्य कला मेला का रांची संस्करण 2022 में शुरू हुआ। इस श्रृंखला का 18वां मेला है। इसके पिछले संस्करण दिल्ली, मुंबई, भोपाल, गुवाहाटी और अन्य प्रमुख शहरों में आयोजित किए गए थे। यह मेला ‘वोकल फॉर लोकल’ आंदोलन का जीता जागता उदाहरण है, जहां आगंतुकों को पूरी तरह समर्पित भाव से और रचनात्मकता से तैयार किए गए उच्च गुणवत्ता वाले, स्थानीय रूप से निर्मित उत्पादों को देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।
इस मेले में दिव्यांग कलाकारों को अपनी अन्य प्रतिभाओं के प्रदर्शन का भी अवसर मिलेगा। वे दिव्य कला शक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम के ज़रिए संगीत, नृत्य और नाटक के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj