
रांची। सरना नवयुवक संघ केन्द्रीय समिति की बैठक उपाध्यक्ष साधु उरांव की अध्यक्षता कचहरी परिसर स्थित आरआईटी बिल्डिंग में 11 अगस्त को हुई। मौके पर करम पूर्व संध्या की तैयारी समिति पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें करम पूर्व संध्या मनाने का निर्णय लिया गया।
तय हुआ कि ‘सरना फूल’ पत्रिका के 45वें अंक का प्रकाशन किया जायेगा। इसमें भाषा, संस्कृति, ऐतिहासिकता, परम्परा, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं वर्तमान परिस्थितियों पर केन्द्रित विषय वस्तु पर आलेख प्रकाशित किए जाएंगे। इसके लिए 25 अगस्त तक सरना नवयुवक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ बंदे खलखो के पास आलेख जमा किया जा सकता है।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी करम पूर्व संध्या समारोह रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में मनाया जायगा। करम पूर्व संध्या के अवसर पर सरना फूल पत्रिका के 45वें अंक का प्रकाशन व लोकार्पण किया जायेगा। करम पूर्व संध्या समारोह में सांस्कृतिक व्याख्यान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
बैठक में संघ के डॉ बंदे खलखो, सुखराम उरांव, प्रियंका उरांव, लक्ष्मण उरांव, संजू लकड़ा, गणेश उरांव, पूजा कुमारी, लखन उरांव, रीमा तिग्गा, संगीता कुमारी, शशि किरण लकड़ा, दुर्गावती कुमारी, शशि मिंज, दिनेश उरांव, अनिल तिर्की, प्रेम तिर्की, कमला कुमारी, जयमुनी कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj