एमएमके हाई स्कूल में क्राफ्ट और ड्राइंग वर्कशॉप का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। एमएमके हाई स्कूल, बरियातु में क्राफ्ट और ड्राइंग वर्कशॉप का आयोजन 12 अगस्‍त, 2024 को किया गया। इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य छात्रों में कला और रचनात्मकता का विकास करना था। वर्कशॉप में कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने विभिन्न प्रकार की क्राफ्ट और ड्राइंग तकनीकों को सीखा।

इस वर्कशॉप का संचालन कला शिक्षकों अनीता कुमारी ने किया। उन्होंने बच्चों को विभिन्न प्रकार की कला शैलियों और तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों ने रंगों का प्रयोग, पेपर क्राफ्टिंग, पेंटिंग और स्केचिंग जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

स्कूल के डायरेक्टर डॉ तनवीर अहमद ने बताया कि इस प्रकार के वर्कशॉप बच्चों की कल्पना शक्ति और उनके कला कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को नई चीजें सीखने का अवसर मिले।

वर्कशॉप के अंत में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj