भाजपा में जाने के अटकलों के बीच मीडिया के सामने आए चंपाई सोरेन, जानें क्‍या कहा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपा में जाने की अटकलें बीते दो दिनों से चल रही है। इस बीच चंपाई सोरेन दिल्‍ली में मीडिया के सामने आए। इस बारे में बात की।

बताते चलें कि चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पर 18 अगस्‍त को एक पोस्‍ट किया था। उसमें लिखा था कि बीते 3 जुलाई को हुई विधायक दल की बैठक में कहा कि – ‘आज से मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।’ इसमें मेरे पास तीन विकल्प थे। पहला, राजनीति से सन्यास लेना, दूसरा, अपना अलग संगठन खड़ा करना और तीसरा, इस राह में अगर कोई साथी मिले, तो उसके साथ आगे का सफर तय करना।

उस दिन से लेकर आज तक तथा आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों तक, इस सफर में मेरे लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं।

मीडिया से नई दिल्‍ली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता चंपाई सोरेन ने कहा कि मेरी किसी से मुलाकात नहीं हुई। मैं दिल्ली किसी निजी काम से आया था। मैं भाजपा नेता से मिलना नहीं चाहता था।

भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर चंपाई सोरेन ने कहा कि मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि यह सब कौन कह रहा है?

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj