चाईबासा : सोनुआ के प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सोनुआ प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरवर मिंज की मृत्‍यु से जिला प्रशासन शोक की लहर है। शनिवार को सदर अस्पताल में मृतक के पोस्टमार्टम के बाद श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सिंहभूम सांसद जोबा मांझी, जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी- चक्रधरपुर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा, अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर, जिला के सभी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य ने पुष्प चक्र अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा।

जानकारी हो कि सोनुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिवर मिंज की शुक्रवार को घर में ही रहस्यमय परिस्थिति में मृत्‍यु हो गई थी। वह गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में झंडारोहण के बाद में घर चले गए थे। बाद में जिला मुख्यालय में बैठक होने के कारण वे चाईबासा गए। उनके साथ रहने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि चाईबासा से लौटते में रात के एक बज गये थे। इसके बाद उन्हें घर छोड़कर वह अपने घर चले गए।

शुक्रवार को वह दोपहर तक कार्यालय नहीं पहुंचे। इसके बाद प्रखंड के कर्मचारी उनके आवास पहुंचे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। फिर इसकी जानकारी सोनुआ थाना पुलिस को दी गयी। बाद में आगे का दरवाजा तोड़ा गया। देखा गया कि वह बाथरूम के पास गिरे हुए थे। उनके मुंह से झाग भी निकल रहा था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj