जन्मदिवस पर भक्ति‍मय माहौल में भंडारे का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। एम.आर.एस श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान में 18 अगस्त को निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा झारसुगड़ा (ओडिशा) निवासी विशाल वर्षा बोंदीया ने अपने सुपुत्र राजवीर बोंदीया के जन्मदिवस पर श्री कृष्ण प्रणामी के सदस्यों के सौजन्य से किया।                                                           

रांची शहर के पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन मंगल राधिका सदानंद दिव्यांग सेवाधाम आश्रम के प्रांगण में भंडारा हुआ। इसमें जरूरतमंद ग्रामीण, मंदिर के आसपास के रहने वाले लगभग 1100 श्रद्धालुओं, जरूरतमंद परिवार के सदस्य, राहगीर एवं बच्चों को भंडारे का प्रसाद बांटा गया। इसमें पुड़ी, दाल मखानी, चना टमाटर मिश्रित सब्जी, भेजिटेबल पुलाव एवं मिठाई में केसरि‍या खीर, आलु चिप्स के पैकेट था।

संस्था के पुरणमल सर्राफ, निर्मल जालान, मनीष सोनी, उर्मिला पाडिया, चिरंजीलाल खंडेलवाल और संस्था के सदस्यों ने भक्ति‍भाव से राज श्यामा की भोग लगाकर इसकी शुरुआत की।

इस सेवा के कार्य में संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, महेश पोद्दार, शिवम पोद्दार, संजय केडिया, विशाल जालान, बिष्णु सोनी, सुरेश अग्रवाल, कमल केडि‍या, मनीष जालान, सुरेश कुमार चौधरी, ओम प्रकाश सरावगी, पवन पोद्दार, सुशील गाड़ोदिया, ज्ञान प्रकाश शर्मा, बिमल मोदी, चन्द्रदीप साहु, महेश वर्मा, प्रेम कुमार, परमेश्वर साहु सहित महिला समिति की सरोज पोद्दार, सोनल कानोडिया, कविता गाड़ोदिया, अमिता जालान, सीता देवी शर्मा, मीरा देवी अडुकिया ने भी सहयोग किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj