- 100 बच्चों ने कराया रजिस्ट्रेशन
रांची। श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) द्वारा 4 अगस्त को सुबह 7 बजे रातू रोड के कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित श्री हरिओम मंदिर से बाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के मुख्य आयोजक राजू काठपाल एवं महासचिव जीतू अरोड़ा ने बताया कि 100 बच्चों ने इस बाल कांवड़ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। समिति ने आज शाम पांच बजे श्री हरिओम मंदिर के पास उन सभी बच्चों को गेरुआ वस्त्र, कांवड़, कलश, थैला इत्यादि उपलब्ध करा दिए गए हैं।
रविवार को सभी बाल कांवड़ बोल बम के नारे के साथ कृष्णा नगर कॉलोनी के सभी चौक चौराहों, मेट्रो गली चौक, रातू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर स्थित महाकाल मंदिर में सुबह 8.30 बजे पहुंचेंगे। पटना से मंगाए गए गंगाजल से महादेव का जलाभिषेक करेंगे। जलाभिषेक करने के बाद बच्चों को समिति द्वारा नाश्ते के पैकेट दिए जाएंगे। उपहार स्वरूप खिलौने भी दिए जाएंगे।
इस कांवड़ यात्रा में श्री शिव पार्वती की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। श्री दुर्गा जागरण मंडली के सदस्य रास्ते भर भजन गायन कर बच्चों का उत्साह बढ़ाएंगे। वितरण कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष गुलशन मिड्ढा, नंद किशोर चंदेल, राजू काठपाल, जीतू अरोड़ा, नरेश मक्कड़ एवं पूर्व पार्षद प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj