- गोस्सनर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन
रांची। गोस्सनर कॉलेज के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के तत्वावधान में अगस्त क्रांति विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यकम में इतिहास विभाग की अध्यक्ष प्रो अनिता अंजू खेस ने कहा कि अगस्त क्रांति भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण अध्याय है। इसे 8 अगस्त, 1942 में महात्मा गांधी ने शुरू किया। इस आंदोलन ने स्वाधीनता आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार की।
मौके पर सहायक प्रो. सह इंटर आर्ट्स इंचार्ज डॉ बलबीर केरकेट्टा ने अगस्त क्रांति पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि अगस्त क्रांति ने स्वाधीनता आंदोलन में उत्प्रेरक की भूमिका निभाई। इसमें बड़ी संख्या में महिला, युवा और कृषकों ने भी हिस्सा लिया। इस आंदोलन में ही महात्महा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया।
डॉ. नीलिमा सिन्हा ने कहा कि इस आंदोलन में महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, राजेंद्र प्रसाद, मौलाना आजाद सरीखे बड़े बड़े नेताओं की गिरफ्तारी हुई। इस क्रम में लार्ड लिन लिथगो के उद्बोधन के अगस्त ऑफर (अगस्त घोषणा) पर भी विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग की सहायक प्रो सीमा टेटे ने की। कार्यक्रम में स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे। समीर केरकेट्टा, हेमंत, शुभम, नेहा आदि ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
मौके पर इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो अनिता अंजू खेस, डॉ बलबीर केरकेट्टा, डॉ. नीलिमा सिन्हा, डॉ. सीमा टेटे सहित स्नातक और स्नातकोत्तर के सभी विद्यार्थी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj